होम » India » पूरे जिले में सेवा संकल्प बिहार के तहत सेवा संकल्प अभियान के तहत किये जा जा रहे हैं सेवा कार्य।

पूरे जिले में सेवा संकल्प बिहार के तहत सेवा संकल्प अभियान के तहत किये जा जा रहे हैं सेवा कार्य।

पूरे जिले में सेवा संकल्प बिहार के तहत सेवा संकल्प अभियान के तहत किये जा जा रहे हैं सेवा कार्य।

किशोर सभागृह में चित्रकला प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान।

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पूरे देश में विकास के माध्यम से देश को आधुनिक युग में ले जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से 12 सेवा प्रकल्पों को पर कार्य का आयोजित किया जा रहे हैं, हमारा देश 2047 तक पूर्ण विकसित बने यह मोदी जी का संकल्प है हम सब मिलकर उसे पूर्ण करेंगे यह बात मुख्य अतिथि के रूप में खण्डवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान के तहत स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार आयोजित की गई। प्रतियोगिता जिला स्तर पर 26 सितंबर को खण्डवा स्थित किशोर कुमार सभागृह में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, है और इसके लिए सभी का सामूहिक योगदान होगा,तभी यह सम्भव है, हमारी सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले यह हमारा प्रयास है।विशेष अतिथि खण्डवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि हमारे देश के युवा आगे बढे, शिक्षा व स्वास्थ्य में प्रगति के साथ महिला सशक्तिकरण से देश विकसित होगा, उन्होंने विद्यर्थियों से डिजिटल प्लेटफार्म का शिक्षा प्राप्त करने के लिए सकारात्मक प्रयोग पर बल दिया।विशेष अतिथि के रूप में खण्डवा महापौर अमृता अमर यादव बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमे देश विकास में इस प्रकार योगदान देना है कि हम नौकरी करने वाले नही, देने वाले बने।विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े ने बच्चों को भारत का भविष्य बताते हुए कहा कि आपके सार्थक प्रयास से ही देश पूर्ण विकसित होगा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऐश्वर्य वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2047 में भारत विकसित बने इसकी शुरुआत हमे अभी से ही करना होगी। सह संयोजक एवं जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा ने बच्चो की चित्रकला की सराहना कर शाला, ब्लॉक व जिला स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला,निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सूरजपाल सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सेवादास पटेल, श्रीमती चारुलता यादव, राजेश तिवारी, दिनेश पालीवाल सुनील जैन, तपन डोंगरे , महेंद्र सावनेर ,भावेश बिल्लोरे,विद्या भारती से एलम मेवाड़ा, सीताराम तिरोले, श्रीमती ममता बोरसे, त्रिलोक पटेल, प्रदीप यादव,हर्षा ठाकुर , जितेंद्र मंडलोई भी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।।अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल, जिला परियोजना समन्वयक पी एस सोलंकी, जिला नोडल अधिकारी संध्या जाधव,रमसा प्रभारी संगीता सोनवणे, कार्यक्रम नोडल प्रशांत दीक्षित, सभी विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों व ब्लॉक स्त्रोत समन्वयकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल ,सांदीपनी स्कूल आनंद नगर एवं सांदीपनी स्कूल मुंदी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुँवर इंदौरे, श्रीमती कविता वर्मा प्राचार्य डॉ संजय निंभोरकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंधाना के सी पाटीदार बी आर सी सी खण्डवा बी एल वास्कले आदि विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया व आभार जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने व्यक्त किया।
निर्णायक की भूमिका श्रीमती शबनम शाह एवं सुश्री रजनी दुबे द्वारा निभाई गई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईरम गौरी सोफिया कान्वेंट स्कूल, द्वितीय स्थान देवराज राठौड़ भगवानपुरा, तृतीय स्थान वैष्णवी भावसार शिक्षा एकेडमी पंधाना चतुर्थ स्थान दिव्या हाई स्कूल भकराडा एवं पंचम स्थान मेताली हाई स्कूल सिर्रा ने प्राप्त किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जैन धर्म में किए गए उपवास कठिन तपस्या के साथ कर्मों की निर्जरा और आत्म शुद्धि का साधन हें।
जैन धर्म में किए गए उपवास कठिन तपस्या के साथ कर्मों की निर्जरा और आत्म शुद्धि का साधन हें।
अगली खबर (Next) »
मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने वाले 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*
मोबाइल टावर की केबल काटकर चोरी करने वाले 02 आरोपी हुए गिरफ्तार*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)