होम » India » आस्था, विश्वास के साथ हनुमान अंश फिल्म ने देश की जनता का दिल जीता, ,नेहा पंराजपे,

आस्था, विश्वास के साथ हनुमान अंश फिल्म ने देश की जनता का दिल जीता, ,नेहा पंराजपे,

आस्था, विश्वास के साथ हनुमान अंश फिल्म ने देश की जनता का दिल जीता, ,नेहा पंराजपे,

हनुमान अंश में पार्वती की भूमिका निभाने वाली कलाकार नेहा पहुंची दादाजी की नगरी खंडवा।

खंडवा। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हालिया रिलीज फिल्म ‘हनुमान अंश’ में पार्वती माई का मुख्य किरदार अभिनेत्री नेहा परांजपे ने निभाया है। फिल्म में उनके अभिनय और सहजता को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हनुमान अंश में पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा परांजपे शनिवार को किशोर दा की नगरी एक कार्यक्रम मैं शामिल होने खंडवा पहुंची। खंडवा में बने किशोर सभागृह में नेहा पराजंपे खंडवा के पत्रकारों से रूबरू हुई और उन्होंने बताया कि हनुमान अंश मैं पूरे देश की जनता का दिल जीत है और पूरी देश की जनता का आशीर्वाद इस फिल्म को प्राप्त हुआ है, आस्था और विश्वास जहां होगा वहां निश्चित सफलता मिलती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म कलाकारों की तारीफ की नेहा ने बताया कि उन्हें यह रोल बिना किसी लंबे ऑडिशन के, सीधे डायरेक्टर के फोन कॉल के जरिए मिला।दरअसल, साल 2019 में उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल के साथ एक विज्ञापन में काम किया था। निर्देशक ने उनके काम को याद रखा और सितंबर-अक्टूबर 2025 में खुद फोन करके उन्हें फिल्म के दो मुख्य किरदारों (‘पार्वती’ और ‘रामबेटी’) के विकल्प दिए, जिसमें से बाद में नेहा के लिए ‘पार्वती’ का रोल फाइनल किया गया। नेहा के अनुसार, उन्हें इस रोल में कॉमेडी और सीरियस-इमोशनल दोनों तरह के शेड्स दिखाने का बेहतरीन मौका मिला।शूटिंग का अनुभव: फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (करवी) के पास परसौंजा नाम के एक बेहद शांत और प्राकृतिक स्थान पर हुई है। नेहा ने इस आध्यात्मिक सफर को काफी सुखद और ध्यान जैसा अनुभव बताया है।नीम करोली बाबा के साथ सीन: फिल्म में जब मुख्य अभिनेता (शोभित नारायण सत्य, जो नीम करोली बाबा के रोल में हैं) उनके घर भोजन करने आते हैं, उस दृश्य को नेहा ने अपने सबसे यादगार सीन्स में से एक बताया है। किशोर दा की नगरी खंडवा पहुंचने पर उन्होंने कहा कि किशोर दा हजार अमर सदाबहार कलाकार और गायक है उनके गाए गीतों की कोई बराबरी नहीं कर सकता। छोटे बड़े युवा बुजुर्ग तक आज भी उनके गीत गुनगुनाते हैं, हर विधा में उन्होंने फिल्म में काम किया आज मेरा सौभाग्य की किशोर दा की जन्मभूमि पर मैं कार्यक्रम देने खंडवा पहुंची। फिल्म कलाकार नेहा ने किशोर दा का प्रेम पुजारी फिल्म का शोखियों में घोला जाए फूलों का सबाब ओर जिंदगी का सफर यह कैसा है सफर गीत भी गुनगुनाया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया भावपूर्ण स्मरण*
डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सद्भावना मंच ने किया भावपूर्ण स्मरण*
अगली खबर (Next) »
Russia backs India’s claim to UNSC seat, firmly shuts door on Germany & Japan
Russia backs India’s claim to UNSC seat, firmly shuts door on Germany & Japan
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)