🛕 विद्या भारती मालवा 🛕
🕉️ खंडवा विभाग 🕉️ *सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खंडवा*
### **वन्देमातरम् हम सभी भारतवासियों को गौरव की अनुभूति कराता है — श्री मुकेश जी पाटिल (खंडवा विभाग समन्वयक)**

विद्या भारती द्वारा आयोजित **वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में** सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, आंनद नगर में दिनांक **25 सितम्बर 2026, शुक्रवार** को प्रातः **11:00 बजे** **“एक समय, एक स्वर एवं एक साथ — नमामि भारतम्”** कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर **सम्पूर्ण वन्देमातरम् का सामूहिक गायन** किया गया।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🚩🚩कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में **श्री मुकेश जी पाटिल खंडवा विभाग समन्वयक)** उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि **“वन्देमातरम् हम सभी भारतवासियों को गौरव की अनुभूति कराता है।”** उन्होंने सम्पूर्ण वन्देमातरम् के महत्व एवं उसके भाव को विस्तारपूर्वक समझाते हुए भैया-बहिनों एवं अभिभावकों का प्रबोधन किया।
कार्यक्रम के **मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र जी चौहान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य)** रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता **श्री तेजकरण जी पवार वानिकी विभाग अधिकारी*
ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में **श्री चंचल जी ठाकरे*, डॉ. श्री शिवशंकर जी गुर्जर *(चिकित्सक) समिति सहसचिव, श्री रवि जी चोरे समिति उपाध्यक्ष, श्री अमृतपाल जी चावला समिति सदस्यउपस्थित रहे।
🇮🇳🇮🇳 *अतिथि परिचय शालिनी चंदेल संस्था प्रधानाचार्य द्वारा कराया गया एवं *अतिथि स्वागत* *अजय जी गुप्ता एवं बिल्लौरे दीदी द्वारा किया गया*
कार्यक्रम में **अभिभावक बन्धु-भगिनी, भैया-बहिन एवं समस्त विद्यालय परिवार** की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं वन्देमातरम् के भाव को जन-जन तक पहुँचाना रहा। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने एक स्वर में वन्देमातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत सभी अतिथियों का में आभार संस्था प्राचार्य श्री देवेंद्र जोशी द्वारा किया गया
*संपूर्ण कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ड्रोन के माध्यम से की गई*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
