*सीवरेज मामले के विषय में युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*
खंडवा।सीवरेज मामले को लेकर आज युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शहजाद पवार के नेतृत्व में कलेक्टर ऋषव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में सीवरेज कार्य की गुणवत्ता में सुधार, निर्माण में हो रही लापरवाही पर रोक लगाने तथा भविष्य में भागीरथ जैसी घटना खंडवा में दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा गया।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ डॉक्टर मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय,अमरेश पांडे, रचना तिवारी, शांतनु दीक्षित, अय्यूब लाला, यूसुफ कुरैशी,अज़ीम बाबा,शहजाद पवार, अजीज मदनी,सागर पवार, विक्रम सहजवानी,जैकी रेवतानी,नासिर भाई, आशीष कपिल, वामन राव जाधव, कादर भाई, लव जोशी मेहमूदजी, सुनील पासी,आयन पठान,सचिन गाठी, इदरीस खोखर,रतन सक्सेना,रशीद भाटिया सहित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहजाद पवार ने कहा कि खंडवा के विकास और जनता की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना हमारा दायित्व है।
