चल रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला बैठक संपन्न।
खंडवा/
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी मोदी जी के द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए सेवा कार्य करते हुए 25 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर देश में मोदी जी के जन्म दिया उसके 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 12 सेवा प्रकल्पों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, आयोजित सेवा संकल्प अभियान सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खण्डवा में आयोजन टोली की समीक्षा बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , खण्डवा जिले के संगठन प्रभारी अंबाराम कराड़ा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताकर उपस्थित जनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया, इस अवसर पर मांधाता विधायक नारायण पटेल , खण्डवा विधायक कंचन तनवे , पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव , कार्यक्रम के निमित्त संभाग प्रभारी अरुण सिंह मुन्ना , जिला प्रभारी सुभाष कोठारी , सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई.
