
दिनाक 23.09.2026, खण्डवा
दिनांक 25.09.2026 को श्री गणेशत्सव के समापन पर घरों एवं सार्वजनिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जावेगा साथ ही शाम को झॉकी चल समारोह व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर प्रातः से ही छोटी-बडी प्रतिमा जुलुस के रूप में अपने-अपने स्थान से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर विसर्जन स्थल तक पहुँचेगी। प्रतिमा विसर्जन जुलुस के दौरान मुख्य मार्गो पर भारी भीड एवं यातायात को नियंत्रण करने हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है, जो निम्नानुसार है-
भारी वाहन नाका व्यवस्था (नो-एन्ट्री):-
दिनांक 25.09.2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रतिमा विजर्सन समाप्ति तक हरसूद नाका, जसवाडी नाका, पंधाना नाका, इन्दौर नाका, मूंदी नाका एवं नागचून से सभी प्रकार के भारी मालयान वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नो-व्हीकल जोन-
विसर्जन जुलुस के दौरान रेल्वे तिराहा, केवलराम, बाम्बे बाजार, घण्टाघर, नगर निगम, शेर तिराहा, जलेबी चौक एवं कहारवाडी क्षेत्र पूर्णतः नो-व्हीकल जोन रहेगा एवं आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग बस स्टेण्ड, गुरुद्वारा, झमरान मोहल्ला, भगतसिंह चौक रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्थाः-
1. इन्दौर रोड एवं पंधाना रोड से हरसूद व जसवाडी रोड पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तौलकांटा, मानसिंग मील, भगतसिंह चौक, झमराल मोहल्ला गुरुद्वारा से होकर आना-जाना कर सकेगें।
2. मूंदी रोड से हरसूद एवं जसवाडी रोड पर जाने वाले चार पहिया वाहन सिहाडा अण्डरब्रिज होकर पडेला हनुमान मंदिर से हरसूद रोड एवं दो पहिया वाहन चिडिया मैदान, तीन पुलिया, सूरजकुण्ड, इन्दिरा चौक से होकर आना-जाना कर सकेगें।
यात्री बसो का संचालनः-
1. विसर्जन जुलुस के दौरान मूंदी रोड से आने वाली बसों का संचालन चिडिया मैदान से किया जावेगा।
2. हरसूद एवं जसवाडी रोड से आने वाली बसों का संचालन सूरजकुण्ड बसस्टेण्ड से रहेगा।
3. पंधाना एवं इन्दौर रोड से आने वाली बसों का संचालन गौशाला श्री दादाजी बसस्टेण्ड से किया जावेगा|
शेष यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।
यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन
Tanish Gupta
वरिष्ठ संवाददाता
📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
