होम » India » पंधाना विधानसभा के ग्राम छैगांवदेवी में जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन।

पंधाना विधानसभा के ग्राम छैगांवदेवी में जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन।

पंधाना विधानसभा के ग्राम छैगांवदेवी में जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन।

पंधाना विधानसभा के ग्राम छैगांवदेवी में जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन।

15.08 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत विधायक छाया मोरे के प्रयासों से क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। बुधवार 23 सितंबर को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम छैगांवदेवी में जिला स्तरीय 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लगभग 15 करोड़ 8 लाख 94 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस चिकित्सालय से पंधाना विधानसभा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक छाया मोरे, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी : छाया मोरे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक छाया मोरे ने कहा कि पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। छैगांवदेवी में जिला स्तरीय 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक उपचार के लिए खंडवा या अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है और आज के समय में भी इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। इस चिकित्सालय के माध्यम से ग्रामीणों को उनके आसपास ही बेहतर उपचार, जांच और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पंधाना विधानसभा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : ज्ञानेश्वर पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थाओं को मजबूत किए जाने से आम नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि छैगांवदेवी में 50 बिस्तरीय जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे पंधाना विधानसभा के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आधार

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्राम छैगांवदेवी में बनने वाला यह 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चिकित्सालय भवन बनने के बाद ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने में लगने वाला समय और परेशानी भी कम होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हुए इस भूमिपूजन को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की उपस्थिति रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन
यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन
अगली खबर (Next) »
पर्व के चलते आलोक सेठी के जन्मदिन पर आज 24 सितंबर को भजन गायन प्रतियोगिता।
पर्व के चलते आलोक सेठी के जन्मदिन पर आज 24 सितंबर को भजन गायन प्रतियोगिता।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)