पर्व के चलते आलोक सेठी के जन्मदिन पर आज 24 सितंबर को भजन गायन प्रतियोगिता।
खंडवा। पर्यूषण पर्व के दौरान चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आलोक सेठी के जन्मदिन के अवसर पर 24 सितंबर को नवकार नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री दिगंबर जैन मंदिर सरावगी पंचायत ट्रस्ट, अतर नवकार नगर के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में भव्य गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8.30 बजे शुरू होगा।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ब्रांडेड ट्रैवल बैग पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में बड़े आकार का, द्वितीय में मध्यम और तृतीय में छोटे आकार का ट्रैवल बैग दिया जाएगा। जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में केबिन बैग प्रदान किए जाएंगे।
अध्यक्ष पंकज छाबडा सुनील जैन ने बताया कि भजन कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत और सुरों के माध्यम से पर्व को यादगार बनाना है। आयोजन में सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की प्रायोजक ममता बेनाडा, संतोष बेनाडा, संगीता पाटनी, रोशनी पाटनी और सारिका बड़जात्या हैं। आयोजकों ने लोगों से उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
