होम » India » *गणेश विसर्जन चल समारोह में खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, पहली बार बॉडी वार्न कैमरों से होगी चल समारोह की निगरानी*

*गणेश विसर्जन चल समारोह में खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, पहली बार बॉडी वार्न कैमरों से होगी चल समारोह की निगरानी*

*गणेश विसर्जन चल समारोह में खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, पहली बार बॉडी वार्न कैमरों से होगी चल समारोह की निगरानी*

गणेश विसर्जन चल समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से खण्डवा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अभिनव पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा आज गणेश विसर्जन चल समारोह में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

*पहली बार बॉडी वार्न कैमरों का उपयोग*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बॉडी वार्न कैमरों (Body Worn Cameras) का उपयोग किया जाएगा। इन कैमरों के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग की जाएगी। इससे मौके की गतिविधियों की बेहतर निगरानी, पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता तथा आवश्यकता पड़ने पर घटनाक्रम के सत्यापन में सहायता मिलेगी।

खण्डवा पुलिस द्वारा तकनीक के प्रभावी उपयोग के साथ गणेश विसर्जन चल समारोह को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘Told him to tolerate it’: Parents regret advice to kid in IIT-B suicide case
‘Told him to tolerate it’: Parents regret advice to kid in IIT-B suicide case
अगली खबर (Next) »
*ओंकारेश्वर में व्यवस्थित यातायात हेतु यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के बनाये चालान*
*ओंकारेश्वर में व्यवस्थित यातायात हेतु यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के बनाये चालान*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)