होम » India » सांसद के प्रयास से जबलपुर पुणे ट्रेन के स्टॉपेज की मिली सफलता।

सांसद के प्रयास से जबलपुर पुणे ट्रेन के स्टॉपेज की मिली सफलता।

सांसद के प्रयास से जबलपुर पुणे ट्रेन के स्टॉपेज की मिली सफलता।

विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन एवं लोको पायलट किया स्वागत, दिखाई हरी झंडी।

खंडवा। प्रयास करने से ही सफलता मिलती है, रेल से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं गाड़ियों के स्टॉपेज एवं स्टेशन के सौंदरीकरण को लेकर खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार सक्रिय रहे हैं। सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से कई सफलता रेलवे विभाग की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खंडवा को दी है, सांसद श्री पाटिल के प्रयासों से स्टेशन के कायाकल्प हेतु करोड रुपए की राशि हो चुके हैं इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से खंडवा को पुणे जबलपुर ट्रेन के स्टॉपेज की सौगात मिली हैं। इस महत्वपूर्ण ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर सांसद श्री पाटिल ने रेल मंत्री के साथी रेलवे विभाग के अधिकारियों से भी इसके खंडवा एस्टेब्लिश की मांग की थी क्योंकि बड़ी संख्या में खंडवा संसदीय क्षेत्र से विद्यार्थी पुणे जाते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 20162 जबलपुर पुणे के रविवार को प्रथम आगमन पर खंडवा स्टेशन पर रात्रि 8 बजे ट्रेन के आगमन पर ट्रेन की के साथ ही खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट का स्वागत पर मिठाई चलाई एवं हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार मानते हुए कहा कि इस ट्रेन के स्टॉपेज से पुणे जबलपुर जाने वाले यात्रियों को यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में खंडवा जिले से पुणे जाने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे , भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी, एसीएम भुसावल विनय कुमार, स्टेशन मैनेजर जीएल मीणा, सी आई निलेश बाथौ,टी आई मुकेश दहिया, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन दिनेश पालीवाल, गणेश गुरबाणी, चंद्रेश पचौरी तपन डोंगरे, सागर आनतानी, प्रदीप यादव, लोकेंद्र गौड़, प्रशांत मिश्रा, राजा शर्मा योगेश जोशी, तेजेंद्र बॉथम, सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सद्भावना मंच ने रेल यात्रियों की सुविधाओ को लेकर डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन*
सद्भावना मंच ने रेल यात्रियों की सुविधाओ को लेकर डीआरएम के नाम दिया ज्ञापन*
अगली खबर (Next) »
Flights grounded at major US airports after construction workers cut backup cable
Flights grounded at major US airports after construction workers cut backup cable
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)