होम » India » समाजसेवी सुनील जैन स्कूल शिक्षक बनकर पहुंचे शासकीय माध्यमिक ठक्कर बप्पा शाला।

समाजसेवी सुनील जैन स्कूल शिक्षक बनकर पहुंचे शासकीय माध्यमिक ठक्कर बप्पा शाला।

संपादक//तनिश गुप्ता

समाजसेवी सुनील जैन स्कूल शिक्षक बनकर पहुंचे शासकीय माध्यमिक ठक्कर बप्पा शाला।

स्कूली शिक्षा के साथ आप सभी धर्म और संस्कृति से भी लगातार जुड़े रहे, सुनील जैन

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को बांटे पुरस्कार प्रमाण पत्र।

खंडवा। सोमवार को जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्रीजी के सफलतम 25 वर्ष देश सेवा के पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में जाकर छात्र छात्रओ से मुलाकात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति से छात्र छात्राओ को अवगत कराया। समाजसेवी सुनील जैन भी मुख्य अतिथि के रूप में सोमवार को नवीन शासकीय माध्यमिक ठक्कर बप्पा शाला में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मनाने स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे। सेवा संकल्प के कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता आशीष चटकेले भी उपस्थित थे, मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रवक्ता सुनील जैन ने इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत का भविष्य है, अच्छी पढ़ाई करते हुए अच्छे संस्कार ग्रहण करते हुए आप लगातार आगे बढ़ते रहे, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल को 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं पूरा देश सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से 12 सेवा प्रकल्पों पर कार्यक्रम कर रहा है, समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित न रहे इस हेतु कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है स्कूली बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस, पाठ्य पुस्तिका, साइकिल एवं अच्छे नंबर प्राप्त करने पर लैपटॉप से लेकर स्कूटी तक निशुल्क प्रदान की जा रही है, स्कूली शिक्षा के साथ आप सभी बच्चे धर्म और संस्कृति से भी जुड़े रहें। इस अवसर पर सुनील जैन एवं आशीष चटकेले ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह भेंट किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक श्रीमती रश्मि मालवीय द्वारा की गई अतिथियों का स्वागत आशिमा जायसवाल द्वारा किया गया, आभार संगीता हिंगले ने किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
‘Russia has lost control’: Trump flags diesel crisis, calls for end to Ukraine war
‘Russia has lost control’: Trump flags diesel crisis, calls for end to Ukraine war
अगली खबर (Next) »
आत्म संयम के बिना मुक्ति नहीं क्रोध कषायों को रोक देना ही संयम है, “संजय शास्त्री”
आत्म संयम के बिना मुक्ति नहीं क्रोध कषायों को रोक देना ही संयम है, “संजय शास्त्री”
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)