होम » India » बमनगांव अखई में 15 लाख के सामुदायिक टीन शेड का भूमि पूजन

बमनगांव अखई में 15 लाख के सामुदायिक टीन शेड का भूमि पूजन

बमनगांव अखई में 15 लाख के सामुदायिक टीन शेड का भूमि पूजन

एडिटर/तनिश गुप्ता

बमनगांव अखई में 15 लाख के सामुदायिक टीन शेड का भूमि पूजन

विधायक कंचन मुकेश तनवे का ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत, फलों से हुआ तुलादान

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमनगांव अखई में रविवार को 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक टीन शेड का भूमि पूजन विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया।

ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक कंचन मुकेश तनवे का पुष्पों से आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर कन्या पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक का फलों से तुलादान कर सम्मान किया गया।

मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि बमनगांव अखई के विकास के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई है। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य प्रगतिरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि सामुदायिक टीन शेड बनने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामवासियों को विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेश कोटवाले, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोडी, जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष श्याम फुलमाली, मुकेश तनवे, जितेंद्र सावनेर, ग्राम सरपंच आशा पटेल, अशोक पटेल, बलदेव सिंह मौर्य, अर्जुन पटेल, लोकेंद्र सिंह गोहल, ब्रजेश सावले, सखाराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भीमकुंड के प्रमुख दुर्गा नंदन गिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
India on track for 6.5-7% real GDP growth this fiscal, earnings seen accelerating
India on track for 6.5-7% real GDP growth this fiscal, earnings seen accelerating
अगली खबर (Next) »
हम जीवन में सदैव सत्य का पालन करें,कभी भी झूठ नहीं बोले, ,,संजय जी शास्त्री,,
हम जीवन में सदैव सत्य का पालन करें,कभी भी झूठ नहीं बोले, ,,संजय जी शास्त्री,,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)