*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने किया थाना धनगांव का आकस्मिक निरीक्षण*

आज दिनांक 19.09.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा थाना धनगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी व्यवस्था, अपराध अभिलेख, गश्त व्यवस्था, सीसीटीवी, वारंट तामीली, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जानकारी तथा गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
थाना क्षेत्र में स्थापित गणेश पांडालों की चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित वारंटों की तामीली, मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित चेकिंग बढ़ाने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान इंचार्ज थाना प्रभारी धनगांव उप निरीक्षक निर्मल कन्नौजे एवं थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
