*यातायात पुलिस खण्डवा की सघन वाहन चेकिंग लगातार जारी*

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से खण्डवा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की पहचान हेतु ब्रिथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। जांच के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए समझाइश भी दी जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन के लिए सुरक्षित यातायात वातावरण सुनिश्चित करना है। खण्डवा ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु चेकिंग एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
