होम » India » धार्मिक विधि विधान और उत्साह के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व।

धार्मिक विधि विधान और उत्साह के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व।

धार्मिक विधि विधान और उत्साह के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व।

अपनी क्षमता के अनुसार पर्व के दौरान तपस्वी कर रहे हैं
उपवास।

21 सितंबर सोमवार को नवकर नगर मंदिर में आयोजित होगी संगीतमय महाआरती।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। इन दिनों नगर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में उत्साह के साथ जैन धर्म के महान पर्यूषण पर्व धार्मिक विधि विधान के साथ चल रहे हैं। दिगंबर जैन परंपरा में भाद्रपद मास के ‘दशलक्षण महापर्व’ के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म का पालन किया जाता है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि सभी मंदिरों में प्रातः काल नित्य नियम पूजा अभिषेक शांति धारा के पश्चात 10 धाम मंडल विधान की पूजा की जा रही है, अपनी क्षमता के अनुसार पर्व के दौरान तपस्वी उपवास भी कर रहे हैं, पर्व को लेकर खंडवा पधारे डॉ. संजय जैन शास्त्री के द्वारा प्रातः काल एवं रात्रि में प्रवचन किए जा रहे हैं। शोच धर्म पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि जैन दर्शन में शौच का अर्थ केवल शारीरिक स्वच्छता नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्रता और लोभ-लालच का त्याग है। जल से केवल बाहरी शरीर शुद्ध होता है, लेकिन जब आत्मा से लोभ, लालच और तृष्णा रूपी गंदगी हटती है, तब वास्तविक आंतरिक पवित्रता यानी उत्तम शुचिता उत्पन्न होती है। बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सांगानेर राजस्थान से पधारी आयुषी और वारीधी दीदी द्वारा संगीतमय पूजा करवाई जा रही है साथ ही उनके द्वारा प्रवचन एवं तत्वार्थ सूत्र की क्लास भी चलाई जा रही है।​ शोच धर्म पर प्रवचन देते हुए आयुषी दीदी ने कहा कि लोभ मनुष्य को कभी शांत नहीं रहने देता। शौच धर्म जीवन में संतोष भाव लाता है, जिससे मानसिक तनाव समाप्त होता है।लोभ के कारण ही व्यक्ति झूठ, चोरी, हिंसा और छल-कपट का सहारा लेता है। लोभ के नष्ट होते ही अन्य विकारों पर स्वतः नियंत्रण हो जाता है। यह धर्म व्यक्ति को अपनी आवश्यकताओं को सीमित करने और विवेकपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है। समाज के सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि दशलक्षण पर्व में सकल जैन समाज पूजन,अभिषेक एवं तप के माध्यम आत्मा की विशुद्धि हेतु विरत है, इसी कडी में धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं, सराफा जैन मंदिर में प्रतिदिन 9:00 बजे से 10:00 बजे तक अभिषेक एवं शांति धारा की जा रही है। मुनिसुव्रतनाथ जिन मंदिर नवकार नगर में जैन तीर्थ सम्मेदशिखर की आकर्षक प्रतिकृति का निर्माण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, साथ ही मंडल विधान की सुंदर आकृति भी प्रस्तुत की गई है बडी संख्या मे साधर्मी बंधु प्रतिकृति के समीप सामूहिक पूजा,अर्चना कर रहे हैं। सुनील जैन पंकज सेठी ने बताया कि नवकार नगर स्थित मंदिर परिसर प्रतिदिन रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है,धार्मिक प्रश्नोत्तरी, फैंसी ड्रेस, धार्मिक भजन ,नृत्य जैसी प्रतियोगितायें दशलक्षण पर्व के आनंद में अभिवृद्धि कर रही हैं। सुनील जैन प्रदीप जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के दौरान सुगंध दशमी के पावन अवसर पर 21 सितंबर सोमवार को साय:काल 7:00 बजे नवकार नगर मंदिर में संगीतमय महा आरती का आयोजन अर्जित होगा मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन इस महाआरती में शामिल होंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महिला मोर्चा की पहली कार्यकारी बैठक आयोजित, ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।
महिला मोर्चा की पहली कार्यकारी बैठक आयोजित, ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।
अगली खबर (Next) »
Father-son duo makes history: Shigenobu and Koji light cauldron in Nagoya
Father-son duo makes history: Shigenobu and Koji light cauldron in Nagoya
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)