होम » India » महिला मोर्चा की पहली कार्यकारी बैठक आयोजित, ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।

महिला मोर्चा की पहली कार्यकारी बैठक आयोजित, ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।

महिला मोर्चा की पहली कार्यकारी बैठक आयोजित, ‘आंगन का मिलन’ सेवा कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल, शक्ति केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र संयोजकों की घोषणा।

खंडवा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रथम कार्यकारी बैठक जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य अतिथ्य एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रुति जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बैठक में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी ‘आंगन का मिलन सेवा कार्यक्रम’ को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए मंडल संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक एवं आंगनवाड़ी केंद्र संयोजकों की घोषणा की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने और सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारियां

बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर दायित्व सौंपे गए। मंडल संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक एवं आंगनवाड़ी केंद्र संयोजकों की घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक सुभाष कोठारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर मौजूद रहीं और बेठक को संबोधित किया। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष इंदु दुबे, पंधाना जनपद अध्यक्ष सोमी काले, कार्यक्रम की जिला संयोजक ममता बोरसे, सह संयोजक रंजना शर्मा, सोनाली यादव, मनीषा परिहार और रूपाली जिनोदिया सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

महिला कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में श्रद्धा भमौरे, जिला मंत्री रोशनी गोलकर, लक्ष्मी तिरोले, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर और अन्नपूर्णा तवर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर चर्चा हुई।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रुति जैन ने बैठक में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है हम सभी बहने सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करे। इसके लिए संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम की गतिविधियां संचालित हो।

रंजना शर्मा ने किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन रंजना शर्मा ने किया, जबकि सोनाली यादव ने आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी सेवा गतिविधियों को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सिंगोट को मिली 30 बेड के अस्पताल की सौगात, ₹5.71 करोड़ से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज लोकार्पण।
सिंगोट को मिली 30 बेड के अस्पताल की सौगात, ₹5.71 करोड़ से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज लोकार्पण।
अगली खबर (Next) »
धार्मिक विधि विधान और उत्साह के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व।
धार्मिक विधि विधान और उत्साह के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया जा रहा है पर्यूषण पर्व।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)