आज तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति का विराट कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन अनाज मंडी प्रांगण में
देश के बड़े कवि उपस्थित होकर करेंगे कविता पाठ और हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति।
तुलसी माखन सम्मान से सम्मानित होंगे देश के प्रसिद्ध हास्य व्यंगकार कवि संजय झाला।
खंडवा । हिंदी दिवस के उपलक्ष में तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय अनाज मंडी प्रांगण में आज 19 सितंबर शनिवार को किया जाएगा। कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। समिति सदस्यों ने एक दिन पूर्व शुक्रवार को कवि सम्मेलन स्थल का निरीक्षण कर तैयारी को अंतिम रूप दिया समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध प्रसिद्ध कवि हास्य व्यंग्यकार संजय झाला के साथ ही ओज के प्रसिद्ध कवि राव अजातशत्रु उदयपुर, वीर रस के कवि अशोक चारण जयपुर, कवित्री शशि श्रेया लखनऊ, गीतकार राहुल शर्मा उज्जैन, तथा व्यंगकार पंकज प्रसून मांडव उपस्थित होकर कविता पाठ एवं हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि कवि सम्मेलन हेतु तैयारीया अंतिम चरण हैं, हर्ष का विषय है कि तुलसी पुण्यतिथि समिति के 102 वर्ष में या भव्य आयोजन होने जा रहा है परंपरा परंपरा अनुसार कवि सम्मेलन में विधायक कंचन मुकेश खंडवा की ओर से तुलसी माखन सम्मान देश के प्रसिद्ध हास्य कवि संजय झाला को सम्मानित किया जाएगा। तुलसी पुण्यतिथि समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले सचिव दिनेश पालीवाल महामंत्री भावेश बिलोर ने सभी साहित्य प्रेमी नगर वासीयो आज होने वाले आयोजित कवि सम्मेलन में उपस्थित होकर कवियों की कविता एवं हास्य व्यंग्य का आनंद लेने का अनुरोध किया है। सिविल इंजीनियर बताया कि सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को कवि सम्मेलन स्थल का अवलोकन अध्यक्ष आशीष चटकेले, दिनेश पालीवाल, भावेश बिल्लौरे, प्रवक्ता सुनील जैन, राधेश्याम पटेल, संजय दुबे, रितेश चौहान, संतोष मालवीया, संतोष ज्ञानी, अमित पालीवाल, सत्येन्द्र सोहनी, दीपक चाकरे, मंगलेश तोमर, अनिल बाहेती उपस्थित थे
