होम » India » “आशीर्वाद का दीया” से रोशन हुआ खंडवा, 50 वार्डों में जले 1.50 लाख दीप*

“आशीर्वाद का दीया” से रोशन हुआ खंडवा, 50 वार्डों में जले 1.50 लाख दीप*

*“आशीर्वाद का दीया” से रोशन हुआ खंडवा, 50 वार्डों में जले 1.50 लाख दीप*

सांसद,महापौर, विधायक की उपस्थिति में नगर निगम में हुआ मुख्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर आधारित लघु फिल्मों एवं आकर्षक रंगोली ने खींचा ध्यान

खंडवा, 17 सितंबर 2026।
“सेवा संकल्प अभियान–2026” के अंतर्गत नगर पालिक निगम, खंडवा द्वारा गुरुवार शाम “आशीर्वाद का दीया—सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों सहित सभी 50 वार्डों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 1 लाख 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए, जबकि नगर पालिक निगम की ओर से 30 हजार दीप जलाए गए। इस प्रकार खंडवा में कुल 1.50 लाख दीपों से “आशीर्वाद का दीया” जगमगाया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*नगर निगम में हुआ आयोजन*
नगर पालिक निगम कार्यालय में महापौर की आतिथ्य में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं कार्यों पर आधारित दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर रंगोली के माध्यम से बनाई गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक तस्वीर विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सराहना की।

कार्यक्रम में MIC सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा एवं श्री विक्की बावरे सहित पार्षदगण श्रीमती रोशनी गोलकर, श्रीमती सुनीता दीपक राठौड़, श्री संतोष सारवान, श्री धर्मेंद्र पालीवाल, श्री वेदप्रकाश मालाकार एवं श्री ओमप्रकाश सिलावट उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा पाराशर, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु चोरे, श्री सोनू यादव, श्री कुबेर दुबे, श्री ऋषि दास गुप्ता, श्री सुनील जैन, श्री सुनील बंसल, श्री राजा बंसल, श्री आकाश यादव एवं श्री हेमंत शेखावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*10 आयकॉनिक स्थलों पर भी हुआ दीप प्रज्ज्वलन*
नगर निगम क्षेत्र के निर्धारित 10 आयकॉनिक स्थलों पर आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कावेश्वर मंदिर में श्री मुकेश तनवे, ब्रह्मगीरी समाधि स्थल में श्री केदार पटेल, जिला चिकित्सालय में श्री ज्ञानेश्वर पाटील, श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय परिसर में श्री कैलाश पाटीदार, रामेश्वर कुंड में श्री सेवादास पटेल, सूरजकुंड में श्री पुरुषोत्तम शर्मा, घंटाघर में श्रीमती कंचन तनवे, पार्वतीबाई धर्मशाला में श्री सुभाष कोठारी, नगर निगम में श्रीमती अमृता अमर यादव तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर श्री राजपाल सिंह तोमर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए थे।

सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला। 50 वार्डों में नागरिकों द्वारा प्रज्ज्वलित 1.20 लाख दीप और नगर निगम द्वारा जलाए गए 30 हजार दीपों के साथ कुल 1.50 लाख दीपों ने खंडवा में जनभागीदारी का संदेश दिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सर्व सिंधी समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा *मोघट रोड_* स्थित *_सिंधी कॉलोनी_* के बगीचा ग्राउंड में गणेश जी की अत्यंत आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई है
सर्व सिंधी समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा *मोघट रोड_* स्थित *_सिंधी कॉलोनी_* के बगीचा ग्राउंड में गणेश जी की अत्यंत आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई है
अगली खबर (Next) »
विनय मोक्ष का द्वार है जीवन में विनय का आना अत्यंत आवश्यक है, ,,संजय जी शास्त्री,,
विनय मोक्ष का द्वार है जीवन में विनय का आना अत्यंत आवश्यक है, ,,संजय जी शास्त्री,,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)