प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ युवा मोर्चे द्वारा रक्तदान शिविर।
बड़ी संख्या में युवाओं ने किया रक्त का दान।
खंडवा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उनके जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल नन्दकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी के मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में रक्तदान व आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उत्साह वर्धन करने के लिए विधायक कंचन मुकेश तनवे महापौर अमृता अमर यादव साथ ही जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी ने जनप्रतिनिधियो को प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस पुनीत एवं अनुकरणीय सेवाभाव के लिए युवाओं के साथ समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्तियों द्वारा आगे बढ़कर ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहभागी होने पर अभिवादन किया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस रक्तदान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, कपिल अंजने,चारुलता यादव, प्रवक्ता सुनील जैन शुभम पटेल,हरपीत नारंग, धीरज शर्मा, प्रांजल मोरे, निहाल यादव, हिमांशु प्रजापति,आकाश यादव, हर्ष वर्मा, वेदांत जयसवाल, अजय बंजारे,पुनीत चौरसिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
