*प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सद्भावना मंच ने सेवा का लिया संकल्प,बाँटी मिठाई*
खंडवा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई वितरित की गई।इस दौरान मंच के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार आयोजन माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में रखा गया।सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर मंच उनके कार्यकाल की सराहना करता है और विश्व के मानचित्र पर भारत के बढ़ते कद पर प्रसन्नता व्यक्त करता है।मंच द्वारा मिठाई वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया।श्री जैन ने कहा कि देश के विकास,सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति जागरूकता के साथ सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,सुनील सोमानी,अनूप शर्मा,राधेश्याम शाक्य,के बी मंसारे,गणेश भावसार,जगदीश चौरे,रजत सोहनी,कमल नागपाल,नारायण फरकले,योगेश गुजराती,श्वेता हरि सखी,अशोक पारवानी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।
