होम » India » सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे गुरुवार को विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं।

विधायक तनवे ने सर्वप्रथम जिला अस्पताल परिसर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक निधि से विश्वकर्मा धर्मशाला में 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा समाज को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। साथ ही हलछठ के पावन अवसर पर बहनों के साथ हलछठ माता का पूजन किया।

इसके पश्चात जिला अस्पताल परिसर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए।

विधायक तनवे इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहारी पहुंचीं, जहां कुंबी पटेल समाज द्वारा धर्मशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए जाने के बाद धर्मशाला का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने विधायक का आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक तनवे ने बताया कि ग्राम लोहारी में विधायक निधि से 15 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक टीन शेड तथा 15 लाख रुपए मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं।

दिनभर के कार्यक्रमों के क्रम में विधायक तनवे ने खंडवा के घंटाघर चौराहा पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद के दिए’ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, महापौर अमृता यादव, पंधाना विधायक छाया मोरे, सागर आरतनी, धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल, संदेश गुप्ता, मुकेश तनवे, लोकेंद्र सिंह गौड़, अरूण सिंह मुन्ना, बलदेव मौर्य, अनिमेष जोशी, सिद्धि पटेल, सावन पटेल, आनंद पटेल, मानक सरपंच, दुर्गेश शर्मा, जितेंद्र सावनेर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महालक्ष्मी (गौरी) उत्सव में घर आईं ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी
महालक्ष्मी (गौरी) उत्सव में घर आईं ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी
अगली खबर (Next) »
सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कैंप में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित कैंप में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)