होम » India » मंगल कलश शोभायात्रा से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा।

मंगल कलश शोभायात्रा से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा।

मंगल कलश शोभायात्रा से प्रारम्भ हुई श्रीमद् भागवत कथा।
कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया जी ने प्रथम दिवस बताया भागवत का महत्व।

प्रभु के प्रति विश्वास ही सबसे बड़ी भक्ति है, ,,कृष्णप्रिया दीदी,,

खण्डवा। श्रीमद् भागवत यज्ञ समिति खण्डवा द्वारा 41 वी भागवत कथा का आयोजन मंगलवार पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में प्रसिद्ध संत देवी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से प्रारंभ हुआ। इस भागवत कथा 7 दिनों तक रसपान करने के लिए सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवी कृष्ण प्रिया जी 11 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से दादाजी की नगरी खंडवा पधारी, समिति सदस्यों द्वारा रेल्वे स्टेशन पर पहुँचकर पुष्प वर्षा एवं स्वागत कर अगवानी की ।जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि दोपहर में अध्यक्ष उत्तम मित्तल सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में श्रीमद्भागवत जी की शोभायात्रा बेंड बाजे के साथ द्वारकाधीश जी की हवेली बाम्बे बाजार से प्रारम्भ हुई।राजेन्द्र अग्रवाल,आशा अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल व जजमानों ने सर पर श्रीमद्भागवत जी व कलश को धारण किया। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा कथा स्थल पुरानी अनाजमंडी पहुँची। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
मुख्य जजमान राजेन्द्र अग्रवाल ,सन्तोष अग्रवाल व परिवारजनों व समिति सदस्यों ने व्यासपीठ का पूजन कर दीदी कृष्णप्रिया जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा का प्रारम्भ करते हुए कथावाचक कृष्ण प्रिया दीदी ने श्रीमद भागवत कथा का महत्व विस्तार में बताते हुए भगवान के स्वरूप, सत्य,धर्म, ज्ञान,कर्म की विस्तृत व्याख्या की।उन्होंने कलयुग में सामुहिकता में भक्ति करने की बात कही।तीर्थ क्षेत्र में भी संत महात्मा संघ में रहते है।सतयुग में एकांत भक्ति का महत्व था।प्रभु के प्रति भरोसा होना ही सबसे बड़ी भक्ति है।संघर्षरत रहते हुए भी अच्छा इंसान बुरे काम मे नहीं जाता।क्योंकि वह प्रभु से जुड़ा हुआ है।कर्म के प्रति ईमानदार रहे। संकट हरेंगे करेंगे भली वृष भानु की लली व भजनों की प्रस्तुति पर सभी मंत्र मुग्ध हुए।
शोभायात्रा व श्रीमद्भागवत कथा में सुनील बंसल,ओमप्रकाश अग्रवाल,हरिप्रसाद बंसल,रामस्वरूप बाहेती, घनश्याम दास शाह,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पंकज शाह,विनोद अग्रवाल,सुनील जैन,सुरेश शाह,अनिल बाहेती, मनोज शाह,नारायण बाहेती, शिव तिवारी,राजेश अग्रवाल, पंकज शाह,कृष्णदास हूरकट, संदीप माहेश्वरी,विजय राठी,पंकज मुंदड़ा, सुशील मण्डलोई ,भूपेंद्र सिंह चौहान,रितेश चौहान, मंगलेश शर्मा,मंगलेश तोमर,ने उपस्थित रहकर व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।कथा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सम्मिलित हुए।महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस की कथा का विराम हुआ। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अनाज मंडी में आयोजित पर 2:30 बजे से 6:00 बजे तक भागवत कथा का श्रवण करने के लिए अनुरोध किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा-बड़ी सोच और निरंतर मेहनत से हासिल करें जीवन की हर मंजिल
अगली खबर (Next) »
खंडवा जेसीआई द्वारा माटी के श्री गणेश कार्यशाला का शुभारंभ – खुद सीखें, साथ ले जाएं।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)