होम » India » खुला टैंक बना काल, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौ’त…*

खुला टैंक बना काल, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौ’त…*

 

झारखंड : गुमला के भरनो के लोंगा गांव में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। घर के पास बने खुले शौचालय टैंक में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 साल के अरमान अंसारी और 5 साल के जैद अंसारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे निर्माणाधीन शौचालय टैंक के पास पहुंच गये। टैंक खुला था और लगातार बारिश से उसमें पानी भर चुका था। इसी दौरान दोनों उसमें गिर गये और डूब गये। काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आये तो परिजनों ने तलाश शुरू की। टैंक के पास उनकी चप्पल मिली। शक होने पर ग्रामीणों ने टैंक में खोजबीन की। दोनों बच्चों के शव बरामद होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे गांव में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मौत डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
धनबाद में पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई की शुरुआत, IIT ISM बना जिला का पहला संस्थान*
अगली खबर (Next) »
मेरठ सेक्स रैकेट का भंडा फोड़
मेरठ सेक्स रैकेट का भंडा फोड़
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)