होम » India » *सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण*

*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण*

*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण*

खंडवा। सदभावना मंच व्दारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दादाजी के भक्तों को किशोर समाधि के सामने जैन पैट्रोल पंप पर पेयजल, चाय बिस्कुट प्रसादी का वितरण हुआ। वही पंधाना नाका स्थित दादाजी वेयरहाउस पर ब्रेड पकोड़े एवं भजिये का वितरण भी किया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रातः 10 बजे मंच संस्थापक प्रमोद जैन की उपस्थिति में श्री दादाजी महाराज की भोग आरती पश्चात श्री दादाजी धुनी वाला दरबार दर्शनार्थ आने जाने वाले हजारों श्रध्दालुओं को देर शाम तक शुध्द पेयजल, चाय बिस्कुट का वितरण किया गया। वही सदभावना मंच व्दारा पंधाना नाका स्थित दादाजी वेयरहाउस पर ब्रेड पकोड़े एवं भजिये का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, ओम पिल्लै, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, डॉ. एमएम कुरैशी, देवेंद्र जैन, योगेश गुजराती, अर्जुन बुंदेला, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, राजेश पौरपंथ, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, कैलाश पटेल आदि सदस्यों उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात*
अगली खबर (Next) »
विट्ठल-विट्ठल नाम संकीर्तन से सात दिनों तक गुंजायमान रहा श्री विट्ठल मंदिर, गुरुपूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)