होम » India » लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलेगा 5 नवंबर तक, अभियान को लेकर गठित टोली की बैठक संपन्न।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलेगा 5 नवंबर तक, अभियान को लेकर गठित टोली की बैठक संपन्न।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलेगा 5 नवंबर तक, अभियान को लेकर गठित टोली की बैठक संपन्न।

कांग्रेस की नीतियों और राजनीति को जनता के सामने उजागर करेंगे कार्यकर्ता, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान आयोजित किया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य एस आई आर एवं मतदाता सूचियां की शुद्धता लोकतांत्रिक संस्थाओं की विवेचना विश्वसनीयता संवैधानिक मूल्यों तथा चुनावी प्रक्रियाओं के संबंध में विपक्ष के झूठे राजनीतिक एजेंडे और झूठे व दोहरे मापदंड को उजागर करना है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर द्वारा सात विषयों को लेकर टोली का गठन जिला स्तर पर किया गया है। शनिवार को जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं टोली के पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित की गई, आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक तौर-तरीकों से देश को नुकसान पहुंचाया है और आज आंदोलनों की आड़ लेकर देश में अराजकता की नींव रखने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना और देश के माहौल को खराब करना कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है। भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और उसकी अराजक राजनीति को जनता के सामने उजागर करेगी। श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रारंभ से ही जिस राजनीतिक मॉडल पर काम किया, उससे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस की नीतियों ने समाज में विभिन्न प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा ने समय-समय पर आंदोलनों और जनजागरण के माध्यम से बेहतर व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया। आज कांग्रेस चुनावी पराजय के बाद ईवीएम पर सवाल उठाती है और लोकतंत्र बचाने के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रहार करती है। देश की जनता को ऐसी राजनीति के प्रति जागरूक रहना होगा, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद, माओवाद, आतंकवाद और घुसपैठ के विरुद्ध कार्रवाई पर भी कांग्रेस सहित विपक्षी दल सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों पर जनता के बीच जाकर तथ्यपरक संवाद करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक को संबोधित करते हुए अभियान में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने का सभी से अनुरोध किया।
आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, विधायक कंचन मुकेश तनवे,छाया मोरे,महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, चारुलता यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, हरीश कोटवाले,अरुण सिंह मुन्ना, देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन,सुधांशु जैन, श्याम गंगराड़े, सागर आरतानी, श्रुति जैन, अनूप पटेल, मंगलेश तोमर, सत्येंद्र चौहान, आशीष राजपूत, भारत पटेल सहित टोली में शामिल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।
सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।
अगली खबर (Next) »
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)