होम » India » सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।

सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।

सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।

सिंगाजी मेले में रविवार को भी चलेगी बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पश्चिम मध्य रेलवे से किया आग्रह, श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

खंडवा। संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रविवार, 25 अक्टूबर को भी खंडवा-बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सामान्य दिनों में रविवार को बंद रहने वाली इस ट्रेन को मेले के मुख्य दिन चलाने के लिए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पश्चिम मध्य रेलवे से आग्रह किया था।
सांसद पाटिल ने भोपाल मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर बताया कि संत सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर 20 अक्टूबर से मेला आयोजित हो रहा है। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा होने के कारण मेले का मुख्य आयोजन रहेगा। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद श्री पाटिल ने पत्र में मांग की कि 25 अक्टूबर, रविवार को खंडवा-बीड़ शटल पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही 24, 25 और 26 अक्टूबर को वर्तमान में संचालित तीन फेरों की संख्या बढ़ाकर पांच फेरे करने और अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
सांसद ने जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे से आवश्यक स्वीकृति एवं व्यवस्था करने का आग्रह किया है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा और सड़क मार्ग पर निर्भरता भी कम हो सकेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई, 28 से अधिक कनेक्शन वैध किए एवं 12 अवैध कनेक्शन काटे*
नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई, 28 से अधिक कनेक्शन वैध किए एवं 12 अवैध कनेक्शन काटे*
अगली खबर (Next) »
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलेगा 5 नवंबर तक, अभियान को लेकर गठित टोली की बैठक संपन्न।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चलेगा 5 नवंबर तक, अभियान को लेकर गठित टोली की बैठक संपन्न।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)