*नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई, 28 से अधिक कनेक्शन वैध किए एवं 12 अवैध कनेक्शन काटे*
खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं अवैध नल कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वार्ड भैरव तालाब अंतर्गत कावेरी स्टेट कॉलोनी, अनूपम नगर, आदर्श नगर एवं चीरा खदान क्षेत्र में अवैध से वैध नल कनेक्शन करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान 28 से अधिक नल कनेक्शनों को वैध किया गया तथा 12 अवैध नल कनेक्शनों को विच्छेदित किया गया। साथ ही, कावेरी स्टेट कॉलोनी में पानी की मोटर जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान उपयंत्री श्री गोपाल सिंह चौहान, राजस्व उप निरीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, श्री हरीश दुबे, श्री प्रेम यादव, श्री इंदर मंडलोई एवं संबंधित वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नल कनेक्शन वैध कराएं तथा निगम की जलप्रदाय व्यवस्था के नियमों का पालन करें, ताकि सभी नागरिकों को सुचारू रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
