होम » India » प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा

प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा

प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा

प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा
—
खंडवा//मध्यप्रदेश में गौपालन करने वाले गोपालको के लिये गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना शुरू की गई है। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉक्टर सी एस डाबर ने बताया कि जिसके तहत खण्डवा जिले की मूल गौवंशीय नस्ल एंव भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए जिले के कुल 4 वृंदावन ग्रामो बेडीयाव, जोगीबेडा, अजनीया कला एवं शाहपुरा मे गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना क्रियान्वित की जानी है। इस योजना के उददेश्य प्रत्येक वृंदावन ग्राम में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ साथ अधिक दूध उत्पादन करने वाले पशुपालको को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही पशुपालको में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि के माध्यम से उन्नत देशी नस्ल की गाय पालन को प्रोत्साहन मिलेगा।
उप संचालक डॉ. डावर ने बताया कि इस
प्रतियोगिता में वृंदावन ग्रामों के पशुपालको की देशी नस्ल की गायों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गाय के पशुपालक को प्रथम पुरस्कार के रूप में रु. 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में रू. 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रू. प्रदाय किए जावेगे। वृंदावन ग्रामों के ऐसे पशुपालक जिनके पास जिले की मूल नस्ल निमाड़ी एवं भारतीय उन्नत नस्ल गिर, साहिवाल, थारपारकर और मालवी नस्ल की दुधारू गाय जिसका प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर प्रतिदिन अथवा उससे अधिक है, वे पशुपालक आवेदन के पात्र होंगे। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित की जावेगी। इसके लिए आवेदन फार्म विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित पशु चिकित्सालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी
अगली खबर (Next) »
नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई, 28 से अधिक कनेक्शन वैध किए एवं 12 अवैध कनेक्शन काटे*
नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई, 28 से अधिक कनेक्शन वैध किए एवं 12 अवैध कनेक्शन काटे*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)