होम » India » जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी
—
27 को कार्यशाला 28 को थाना भ्रमण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर मिलेगा विशेष मार्गदर्शन
—
खंडवा//मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,खंडवा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. गणेश प्रसाद दावरे, कार्यक्रम संयोजक प्रो. कुलदीप सिंह रावत, प्रो. राजेश सिसोदिया एवं प्रो. महेश भाबोर उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यार्थियों को कानून, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए दो दिवसीय गतिविधियों की योजना बनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सोमपाल सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों पर मार्गदर्शन देंगे। अगले दिन 28 अक्टूबर को विद्यार्थियों का थाना भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और नागरिक सुरक्षा में पुलिस की भूमिका को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। वर्तमान समय में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होगा।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा
28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा
अगली खबर (Next) »
प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा
प्रतिदिन 6 लीटर से अधिक दूध देने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)