होम » India » 28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा

28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा

28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा

28 अक्टूबर को स्कूलों में “ई-कचरा प्रबंधन दिवस” मनाया जाएगा
—
विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण कॉर्नर्स बनेंगे, जागरूकता कार्यशालाएं भी आयोजित होगी
—
खंडवा//भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन के लिए विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत 28 अक्टूबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों में विशेष ई-कचरा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘मिशन लाइफ’ के उद्देश्यों के अनुरूप संचालित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों और समुदाय की सहभागिता से जागरूकता कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रहीं हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयकों द्वारा अभियान की जिलावार समीक्षा और निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
*अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का होगा सुरक्षित निस्तारण*
इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में अनुपयोगी एवं खराब इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों को एकत्रित कर उनका पृथक्करण किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, की-बोर्ड, मोबाइल, चार्जर, केबल, सीडी-डीवीडी, पेन ड्राइव, प्रिंटर, कार्ट्रिज, पुरानी बैटरियां और बल्ब जैसी सामग्री शामिल है। ई-कचरे को सामान्य कचरे में फेंकने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एकत्रित कर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अथवा संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमानुसार पंजीकृत एवं अधिकृत रिसाइक्लर या रिफर्बिशर के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस पहल से विद्यालयों में स्वच्छता की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही सुरक्षित ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही इसमें मौजूद हानिकारक पदार्थों से होने वाले पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी।
आगामी 28 अक्टूबर को विद्यालयों की प्रार्थना सभा के दौरान ई-कचरा प्रबंधन पर परिचर्चा, जागरूकता संवाद और प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी अपने घरों तथा विद्यालयों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाकर ई-कचरा संग्रहण कॉर्नर में जमा कर सकेंगे । विद्यार्थियों को विषय की उपयोगिता समझाने के लिए पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस अभियान के तहत गतिविधियों की प्रगति और विद्यालयों की सहभागिता के अभिलेखीकरण की दृष्टि से प्रत्येक विद्यालय के द्वारा स्‍कूल में आयोजित गतिविधियों, सहभागियों की संख्या तथा दो से तीन जियोटैग्ड फोटो की ऑनलाइन रिपोर्टिंग भारत सरकार के इको क्लब पोर्टल “https://ecoclubs.education.gov.in/” पर अपलोड की जाएगी।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एसडीएम पुनासा श्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर स्वामित्व योजना के शिविरों का निरीक्षण किया
एसडीएम पुनासा श्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर स्वामित्व योजना के शिविरों का निरीक्षण किया
अगली खबर (Next) »
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगी कानून एवं सुरक्षा की जानकारी
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)