शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित।
आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक पारिवारिक गेम शो, धार्मिक तंबोला एवं गरबा नृत्य का होगा आयोजन।
खंडवा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन देश के महान दिगंबर संत हम सब के गुरु आचार्य विद्यासागर जी, आचार्य समय सागर जी, एवं पूज्य गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी का जन्म महोत्सव है। गुरुओं के जन्म महोत्सव शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर सोमवार को शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक ,,एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम,, के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनों के संग अपनों के रंग धार्मिक पारिवारिक गेम शो और आचार्य श्री के जीवन पर आधारित धार्मिक महा तंबोला एवं भजनों पर गरबा कार्यक्रम आयोजित होगा। समाज के अध्यक्ष संयोजक दिलीप पहाड़िया, प्रीति लोहाडिया, सुनीता पाटनी, नीतू जैन ने
सभी सामाजिक बंधुओ से आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
