होम » India » सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की
खंडवा//
मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्‍डवा श्री ऐश्‍वर्य वर्मा ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की वीबी जीरामजी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, पी एम पोषण योजना, पंचायतीराज में कार्यो की प्रगति की समीक्षा की ।
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लंबित सीएम हेल्‍पलाइन के आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने धारा 40 के तहत लंबित प्रकरणों पर त्‍वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने पंचायत दर्पण पोर्टल पर परिवार पंजीयन बढाने तथा टैक्‍स वसूली बढाये जाने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परिवारों की समग्र ई-केवायसी की कार्यवाही शेष रह गई है, उनकी समग्र ई-केवायसी पूर्ण करवाएं। उन्होंने बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को एक शाम गुरुओं के चरणों के नाम कार्यक्रम होगा आयोजित।
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)