होम » India » खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*

खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*

*खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*

**राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह अक्टूबर के अंतर्गत साइबर अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन 1930 के संबंध में दी गई जानकारी**

खंडवा// पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याओं के निराकरण तथा नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उक्त निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

**राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह अक्टूबर** के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारियां साझा नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त, नागरिकों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए **साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930** तथा अपने नजदीकी थाने में स्थापित **थाना स्तरीय साइबर हेल्पडेस्क** के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की
सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)