⚡ बड़ी खबरें
• क्षेत्रीय विज्ञान मेले में शुभ धनवरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान• श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आयोजित मेले में खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, सुरक्षा में तैनात पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद*• *खण्डवा जिला प्रशासन एवं पुलिस की निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में DJ बजाने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी*• हैदराबाद में गांसिड कांग्रेस 2026 का ऐतिहासिक आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मिलित• खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*• सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की
होम » India » हैदराबाद में गांसिड कांग्रेस 2026 का ऐतिहासिक आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मिलित

हैदराबाद में गांसिड कांग्रेस 2026 का ऐतिहासिक आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मिलित

हैदराबाद में गांसिड कांग्रेस 2026 का ऐतिहासिक आयोजन,रक्तमित्र शैलू मंडलोई हुए सम्मिलित

वंशानुगत रक्त विकारों पर काम करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन ग्लोबल अलायंस फॉर सिकल सेल एंड अदर इनहेरिटेड ब्लड डिसऑर्डर्स (गांसिड) के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन गांसिड कांग्रेस 2026 का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद, भारत में किया गया।
संस्था के संचालक रक्तमित्र शुभम सिंह गौड ने बताया कि
इस सम्मेलन की मुख्य विषयवस्तु 24 देश, 7 क्षेत्र, एक वैश्विक समुदाय” है। इस महासम्मेलन में दुनिया के 7 क्षेत्रों के 24 देशों के चिकित्सक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, रोगी संगठन के प्रतिनिधि और नीति निर्माता,सिकलसेल,थैलेसीमिया से ग्रसित मरीज एक ही मंच पर एकत्रित हुए।
इस ऐतिहासिक सम्मेलन में वैश्विक मंच पर जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा के संस्थापक / अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई ने भी खंडवा,मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरवपूर्ण सहभागिता की। वे लंबे समय से खंडवा जिले में थैलेसीमिया, सिकल सेल पीड़ितों और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इन देशों ने लिया भाग
अफ्रीका क्षेत्र (9 देश):घाना, तंजानिया, केन्या, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, नाइजीरिया, मोरक्को
-दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (3 देश) बांग्लादेश, मलेशिया, भारत
-उत्तर अमेरिका क्षेत्र (2 देश) कनाडा, अमेरिका
-दक्षिण अमेरिका क्षेत्र (2 देश) ब्राजील, इथियोपिया
-मध्य पूर्व क्षेत्र (2 देश) लेबनान, बहरीन
-पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र (1 देश)फिलीपींस
-यूरोप क्षेत्र (5 देश):* ब्रिटेन, ग्रीस, साइप्रस, स्वीडन, फिनलैंड

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

गांसिड संगठन के मुख्य कार्य

1. पक्ष समर्थन (एडवोकेसी) विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित वैश्विक स्वास्थ्य मंचों पर रक्त विकार समुदाय का प्रतिनिधित्व।
2. क्षमता निर्माण, दुनिया भर के चिकित्सकों और रोगी संगठनों के लिए प्रशिक्षण और सहायता।
3. शिक्षा,स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण और नैदानिक पाठ्यक्रम।
4. नैदानिक परीक्षण,नैदानिक परीक्षणों की जानकारी और शोध नेटवर्क तक पहुंच।
5. ,अनुसंधान वैश्विक सिकल सेल रोग पंजीकरण का निर्माण।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए भारत को मेजबान देश के रूप में चुना जाना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
खण्डवा पुलिस द्वारा जिलेभर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक*
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा जिला प्रशासन एवं पुलिस की निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में DJ बजाने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी*
*खण्डवा जिला प्रशासन एवं पुलिस की निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में DJ बजाने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)