होम » India » *सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात*

*सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात*

*सावन में सजेगा झुलेलाल साई का दरबार, होगी मेहर की बरसात*

*31 को बिखरेगी उल्हासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी की मधुर वाणी*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ के सयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का चालिहा पर्व श्रद्धा, उमंग एवं आस्था पूर्वक 40 दिनों तक कठिन उपवास रखकर मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पैनल के संजय सबनानी एवं राजेश वाधवा ने बताया कि पर्व के दौरान शुक्रवार 31 जुलाई को रात्रि 9 बजे से सावन में झुलेलाल साई का दरबार सजेगा, एक शाम झूलेलाल साई जी के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत उल्हासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी व्दारा मेहर की बरसात मधुर वाणी से होगी। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, किशन चंद कोटवानी, किशोर लालवानी, निर्मल मंगवानी, राम वासवानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, कमलेश हीरानी एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, रजत मंगवानी, राहूल गेलानी, अनिल सबनानी, विक्रम सहजवानी आदि सहित पदाधिकारी सदस्यों ने धर्म प्रेमी जनता एवं समाजजन से भक्तिमय गीतों भजनों के कार्यक्रम का आनन्द लेने की अपील की गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चौमहला:• गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया l
अगली खबर (Next) »
*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ प्रसादी का वितरण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)