होम » India » वन कर्मियों पर हुए हमले के बाद विधायक कंचन मुकेश तनवे ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जाना हालचाल

वन कर्मियों पर हुए हमले के बाद विधायक कंचन मुकेश तनवे ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जाना हालचाल

वन कर्मियों पर हुए हमले के बाद विधायक कंचन मुकेश तनवे ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जाना हालचाल

खंडवा। विगत दिवस गुड़ी रेंज मेँ अतिक्रमणकारियों द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों पर किए गए हमले में घायल वन कर्मियों से मिलने आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे जिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने घायल कर्मचारियों का हालचाल जाना, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी प्राप्त की।
विधायक तनवे ने कहा कि वन कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन पर इस प्रकार का हमला अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले में आवश्यक एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पालीवाल तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी घायल वन कर्मियों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बच्चों के बीच बच्ची बनीं विधायक कंचन मुकेश तनवे, स्कूल बैग वितरित कर दिया ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’ का संदेश
अगली खबर (Next) »
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)