होम » India » विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन
ब्रह्मपुर। विश्व हिंदू परिषद खंडवा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन श्री कन्हैया कुंज मैरेज गार्डन, खड़कोद में सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र में मालवा प्रांत सह संयोजक श्री यश जी बच्चानी, विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पांड्या एवं विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन मंचासीन रहे।
अपने उद्बोधन में श्री यश जी बच्चानी ने कार्यकर्ताओं को भारत के इतिहास, भारत विभाजन तथा देश, धर्म और समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक बार हिंदू समाज पर अत्याचार हुए, मंदिरों को ध्वस्त किया गया और धर्मांतरण के प्रयास किए गए, किंतु हिंदू समाज कभी झुका नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी देश एवं समाज के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनका विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जब-जब देश, धर्म और समाज की रक्षा का प्रश्न आया है, तब-तब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर अग्रणी भूमिका निभाई है।
समापन अवसर पर विभाग, जिला, प्रखंड तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों सहित 250 संख्या में कार्यकर्ताओ ने संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वन कर्मियों पर हुए हमले के बाद विधायक कंचन मुकेश तनवे ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जाना हालचाल
अगली खबर (Next) »
मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का 135 वाँ एपिसोड भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)