होम » India » *श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली का संयुक्त कार्यक्रम संपन्न*

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली का संयुक्त कार्यक्रम संपन्न*

*श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली का संयुक्त कार्यक्रम संपन्न*

*प्रतिभावान 90 बच्चों को दिया गया सिंधी गौरव सम्मान*

*समाज के गौरव में अभिवृद्धि करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा।सिंधी समाज में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।समय समय पर उनको प्रोत्साहन देने से उनका उत्साह वर्धन होगा।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बात सिंधी गौरव सम्मान के कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने कहीं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात्रि सिंधी गौरव सम्मान का कार्यक्रम पहली बार किया गया।श्री पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी सेवा मंडली ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें कक्षा 8 वीं से 12 वीं के होनहार विद्यार्थियों के साथ साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं शामिल हैं।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।आपने कहा कि समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर,इंजीनियर,सी ए बन रहे हैं और समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सभनानी ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता सिर्फ उनका हौंसला बढ़ाने की है।सिंधु भवन के अध्यक्ष घनश्याम संतवानी ने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा अर्जन में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए, अगर ऐसा कोई बच्चा हो तो अविलंब पदाधिकारियों को अवगत कराए।अनिल आरतानी ने कहा कि अनुकरणीय पहल है, और ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार मलानी ने बताया कि तीरथ धाम मंदिर के गादी नशीन महंत बाबा स्वरूपदास जी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रम सिंधु भवन में होते रहना चाहिए।सभी बच्चों को आकर्षक पिट्ठू बैग,स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र के साथ टॉफी का पैकेट वितरित किया गया, जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए।
कार्यक्रम में सर्वश्री मेठाराम पिंजानी,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्यामदास रेवतानी,कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान,सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सभनानी,अनिल आरतानी,श्याम हेमवानी,घनश्याम संतवानी,प्रकाश आहूजा,हरेश संतवानी,पूज्य सिंधी पंचायत पदम नगर अध्यक्ष जयकिशन तीर्थानी,झूलेलाल मंदिर पदमनगर अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी,राजेश परचानी,मूलचंद फतवानी,जयरामदास खेमानी,रमेशकुमार थदानी,मनोज गेलानी,मनोहरलाल संतवानी,मनीष मलानी,
जयपाल लालवानी,किशोर लालवानी,दीपक सीतलानी, कमलेश पमनानी,
राम वासवानी,शत्रुघ्न वासवानी,घनश्याम वाधवा,कमल नागपाल और पार्षद काजल लालवानी,रानी खेमानी और मनीषा संतवानी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।बच्चों के साथ बड़ी मात्रा में मातृशक्ति भी शामिल हुई।
संचालन महेश कुमार चंदवानी ने किया और आभार संजय सभनानी ने व्यक्त किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सिकल सेल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम: ओंकारेश्वर से राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया जनभागीदारी का मंत्र।
अगली खबर (Next) »
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झाबुआ में लगी कार्यशाला, कृषकों का हुआ सम्मान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)