होम » India » अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटीं गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिलाएं, रोजाना कर रहीं सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटीं गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिलाएं, रोजाना कर रहीं सामूहिक योगाभ्यास

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब, झाबुआ की महिलाएं प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे महाविद्यालय खेल मैदान पर पहुंचकर नियमित योगाभ्यास कर रही हैं। क्लब की संचालिका प्रोफेसर डॉ. पूजा बघेल के मार्गदर्शन में महिलाओं को सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

डॉ. बघेल ने बताया कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की एक श्रेष्ठ जीवन-पद्धति है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्लब की महिलाएं प्रतिदिन मैदान पर एकत्रित होकर हल्की दौड़ (रनिंग) से शुरुआत करती हैं। इसके बाद वार्मअप, विभिन्न व्यायाम तथा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार और योगासन का अभ्यास करती हैं।

गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब से दिन-प्रतिदिन महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। विशेष बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यरत एवं कर्मचारी वर्ग की महिलाएं भी शामिल होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दे रही हैं।

योगाभ्यास में प्रमुख रूप से अन्नू भाभोर, कुसुम कनेश, अंजू भूरिया, रेशमा डामोर, विनीता बारिया, गुलाबी डामोर, डॉ. पूजा बघेल, प्रतिभा चौरसिया, विनीता कैलाश, नविता गुप्ता, सुनीता चौहान, रुचिका बारिया, सुनीता अजनार, आनंदी, लता, रागिनी राठौर, राखी राठौर एवं नंदिता कृष्णे सहित अनेक महिलाएं नियमित रूप से भाग ले रही हैं।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
21 जून को जिलेभर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अगली खबर (Next) »
*जैन समाज ने भक्ति भाव पूर्वक मनाया श्रुत पंचमी पर्व*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)