होम » India » 21 जून को जिलेभर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

21 जून को जिलेभर में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ, 19 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय झाबुआ में मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए विकासखण्डवार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

 

पेटलावद विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री तनुश्री मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद श्री गौरव जैन तथा नगरीय क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेटलावद श्री राहुल वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां योग दिवस कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद में आयोजित होगा।

 

थांदला विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत थांदला श्री देवेन्द्र बराडिया तथा नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी थांदला श्री कमलेश जायसवाल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां योग दिवस का आयोजन दशहरा मैदान, थांदला में किया जाएगा।

 

मेघनगर विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवनधती प्रधान नोडल अधिकारी रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर सुश्री प्रज्ञा साहू तथा नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मेघनगर श्री राहुलसिंह वर्मा को दायित्व सौंपा गया है। यहां कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय, मेघनगर में आयोजित होगा।

 

राणापुर विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश मंडलोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राणापुर श्री बलवानसिंह मवासे तथा नगरीय क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी झाबुआ श्री मिलन पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। यहां योग दिवस कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय, राणापुर में आयोजित किया जाएगा।

 

रामा विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश मंडलोई नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा सुश्री वर्षा सोलंकी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगी। यहां कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामा में आयोजित किया जाएगा।

 

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रमों का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में औद्योगिक क्षेत्र एवं भूमि बैंक निर्माण की मांग तेज
अगली खबर (Next) »
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटीं गुड मॉर्निंग फिटनेस क्लब की महिलाएं, रोजाना कर रहीं सामूहिक योगाभ्यास
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)