होम » India » *महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन खंडवा*

*महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन खंडवा*

*महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन खंडवा*

खंडवा 16 जून 2026

दिनांक 18.06.2026 को श्री ओंकारेश्वर में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन प्रस्तावित है। सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन रहेगा, जो निम्नानुसार है|

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*भारी वाहन डायवर्जन व्यवस्था*

सुरक्षित आवागम एवं यातायात के दबाव को कम करने के उदेश्य से इन्दौर इच्छापुर मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा।
(01) तेजाजी नगर डायवर्जन- इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महु मानपुर धामनोद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें।

(02) सिमरोल डायवर्जनः इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन सिंमरोल से मण्डलेश्वर कसरावद खरगोन भीकनगांव देशगांव, खण्डवा आ सकेगें।

(03) बडवाह डायवर्जन- इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें

(04) देशगांव डायवर्जनः खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुये इन्दौर जा सकेगें।

(05) मण्डलेश्वर – मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुये इन्दौर जा सकेगें।

*मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था *

महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा को दृष्टि से श्री ओंकारेश्वर में आने वाले श्रध्दालुओं के लिये दिनांक 18-19.06.2026 को निम्नानुसार डायर्वजन व्यवस्था रहेगी।

(01) इन्दौर की ओर से आने वाले इन्दौर की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन बडवाह, मोरटक्का, सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।

(02) खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।

*बस डायवर्जन व्यवस्था*

(01) खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली श्रध्दालओं की बसों को मोरटक्का में पार्किंग रहेगी। मोरटक्का से श्रध्दालुओं को जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के माध्यम से ओंकारेश्वर तक पहुंचाया जावेगा।

(02) खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली रूट की बसों को सनावद इन्पुन होते हुये पी-01 तक भेजा जावेगा। इसके आगे पैदल मार्ग रहेगा।

कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जावेगा एवं गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद संपूर्ण यातायात को सामान्य किया जाएगा|

दिनांक 19.06.2026 को सिकलसेल तक आने वाले अतिथिगण के वाहन मोरटक्का होकर थापना मे पार्किंग किए जाएंगे एवं कार्यक्रम के समाप्ति तक श्री ओंकारेश्वर से जाने वाले श्रद्धालुओ के वाहनों को पी 01, कोठी, इनपुन से होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे|

जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा
अगली खबर (Next) »
पूरे प्रदेश में संपन्न हुए प्रशिक्षण महा अभियान की भोपाल में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष हुए शामिल।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)