होम » India » शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा

शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा

शिक्षक संघ की जिला बैठक संपन्न, ई-अटेंडेंस व टीईटी पर हुई चर्चा

बड़ोद/आगर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, आगर में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी सहित सभी तहसील एवं विकासखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने मार्गदर्शन दिया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा- बैठक में जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग, सदस्यता अभियान, वेदव्यास जयंती आयोजन, गुरु प्रकल्प के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम पर चर्चा हुई। शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से विचार किया गया। ई-अटेंडेंस और टीईटी परीक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष मंथन कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

अगली बैठकें तहसीलों में होंगी बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने बताया कि आगामी जिला बैठकें क्रमशः सुसनेर, आगर, नलखेड़ा एवं बड़ौद में आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री गोपाल गिरी गोस्वामी, संभागीय संभागीय हो कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन मंचासीन रहे। संचालन जिला सचिव सुमेर सिंह राठौड़ ने किया।

बैठक में बड़ौद, नलखेड़ा, सुसनेर एवं आगर ब्लॉक के पदाधिकारी

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महासमुंद : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा
अगली खबर (Next) »
*महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन खंडवा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)