# पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, सुविधाओं के उन्नयन कार्यों की समीक्षा

**खंडवा।** पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिस लाइन खंडवा का भ्रमण एवं निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और उन्नयन के लिए चल रहे कार्यों की पुनः समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष बैरक, खेल-कूद सुविधाओं, खेल मैदान तथा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सुविधाओं को बेहतर बनाने और आवश्यक संसाधनों के उन्नयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने पुलिस लाइन में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाना है।
