# शरद पूर्णिमा पर रामेश्वर में पंचवटी का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
**खंडवा।** शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 25 अक्टूबर 2026 को रामेश्वर आम्रकुंज स्थित भगवान परशुराम मंदिर के सामने पंचवटी का वृक्षारोपण किया गया। विकास मंच के अध्यक्ष सुरेन्द्र काजले, अतुल पाराशर, श्रीमती ज्योति पाराशर एवं दरबार द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पंचवटी के अंतर्गत आंवला, बरगद, पीपल, अशोक एवं बेलपत्र के पौधे लगाए गए। भारतीय परंपरा में इन वृक्षों का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर किए गए इस वृक्षारोपण का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को प्रोत्साहित करना रहा।
इस पहल के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया। पंचवटी का रोपण प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
