⚡ बड़ी खबरें
• श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
होम » India » श्री दुर्गाधाम मंदिर में आकर्षक गरबा प्रस्तुति के मध्य मनाया गया शरदोत्सव*

श्री दुर्गाधाम मंदिर में आकर्षक गरबा प्रस्तुति के मध्य मनाया गया शरदोत्सव*

*श्री दुर्गाधाम मंदिर में आकर्षक गरबा प्रस्तुति के मध्य मनाया गया शरदोत्सव*

*अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर की प्रसादी एवं पुरस्कारों का हुआ वितरण*

खंडवा। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में रविवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से शरद पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां नवदुर्गा जी को भोग पश्चात अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर का वितरण किया गया। इस मौके पर गरबा प्रस्तुति करने वाली टीमों को पुरस्कार भी किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है। इस पावन अवसर पर मंदिर में रात्रि 8 बजे शक्तिरुपेण मां नवदुर्गा जी की आरती आयोजित हुई तत्पश्चात क्षेत्र की माता बहनों एवं बालिकाओं द्वारा सुंदर गरबा एवं गरबा गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर अतिथियों द्वारा सुंदर गरबा प्रस्तुतियों पर टीमों को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं रात्रि 9 से 12 बजे तक श्री दुर्गाधाम महिला मंडल की बहनों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की प्रस्तुतियों पश्चात रात्रि 12 बजे अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर की प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर कौशल मेहरा द्वारा महामाई की आरतियों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंदिर समिति के कौशल मेहरा, दीपक तांबट, राधेश्याम राठौर, संजय पाठक, निर्मल मंगवानी, मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की नेहा कटारे, नीलम मेहरा, गिरिजा राठौर, पंजिता गाठे, वंदना राठौर, मंजू भगत, प्रीति महोदय, चिंकी जया खंडेल, नेहा, ज्योति मंगवानी, ऐनी हेरी, मिली राठौर, श्री राठौर, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी नीरज, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, सौम्य लाड़, कनक, आरती, अंजूला चित्तौडे, माधुरी, सोनू लाड़, मीरा लाड़, खूशबू राठौर, कुमकुम उपाध्याय, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति, श्रद्धालुओ सहित समिति के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले दोनों आरोपी किल्लोद पुलिस की गिरफ्त में*
युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले दोनों आरोपी किल्लोद पुलिस की गिरफ्त में*
अगली खबर (Next) »
शरद पूर्णिमा पर रामेश्वर में पंचवटी का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शरद पूर्णिमा पर रामेश्वर में पंचवटी का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)