⚡ बड़ी खबरें
• श्री महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस पर हुआ ध्वज पूजन एवं माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन ध्वज स्थापित कर, कन्या पूजन के साथ कुबेर पोटली बनाई।• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई।*• कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति से संकल्प के साथ भारत तिब्बत समन्वय संघ की खंडवा जिला इकाई का गठन हुआ।• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सतर्क निगरानी*• पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के उठावने में शामिल हुवे जिला अध्यक्ष,सांसद, महापौर,विधायक।• धनतेरस पर विट्ठल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, काकड़ा आरती में शामिल होकर किया भगवान का दर्शन।
होम » India » महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

खंडवा। रामायण के रचयिता एवं आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, खंडवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उनके महान कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आदर्श जीवन की अमूल्य विरासत प्रदान की। उनका जीवन सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं समानता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री तोमर महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तंनवे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरुण बावरे, हरीश कोटवाले, प्रदेश मंत्री चारुलता मंगल यादव, राजेश तिवारी कपिल अनजने, प्रवक्ता सुनील जैन, तपन डोंगरे, हर्षा ठाकुर, अनूप पटेल, मंगल यादव, दीना पवार, रोशनी गोलकर,प्रशांत मिश्रा, आशीष राजपूत, भरत पटेल (गोलू) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन निलेश निदाने ने किया तथा आभार कमल पंचोले ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पूरे जिले में बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम।
पूरे जिले में बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम।
अगली खबर (Next) »
सद्भावना मंच ने मन्ना डे को उनके गानों के साथ याद किया*
सद्भावना मंच ने मन्ना डे को उनके गानों के साथ याद किया*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)