होम » India » पूरे जिले में बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम।

पूरे जिले में बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम।

पूरे जिले में बुथ स्तर तक सुना गया प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम।

जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ माणिक्य वाचनालय में सुनी मन की बात।

प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ के संदेश को जनभागीदारी के साथ साकार करें।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पार्टी कार्यकर्ता वोकल फॉर लोकल और जल संरक्षण को बनाएं जन अभियान, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का पूरे जिले में सामूहिक श्रवण किया गया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के सानिध्य में अटल बिहारी वाजपेई मंडल के रामगंज वार्ड बुथ क्रमांक 210 माणिक्य वाचनालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व विजयादशमी के दिन से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आमजन से रूबरू होकर चर्चा करने के रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम प्रारंभ किया था, आज सफलतम 12 वर्ष पूर्ण हुए। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी एवं युवा टीम के मार्गदर्शन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री तोमर के साथ ही जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने ‘मन की बात‘ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ साकार करें। ‘मन की बात’ में हमेशा सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय संस्कृति में समरसता की भावना पुरातन काल से रही है। भगवान श्रीराम द्वारा माता शबरी के बेर स्वीकार करना सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम सभी को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उसकी खरीदारी करनी चाहिए, जिससे अपना प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, नवाचारों और जनभागीदारी के कार्यों की जानकारी देशवासियों से साझा करते हैं, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना है। प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों को देशव्यापी पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की रविवार को मोदीजी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बजाज, मुकेश तन्वे , हरीश कोटवाले,सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर आरतानी, अनूप पटेल, रिंकू सोनकर, तपन डोंगरे, कपिल अंजने, शुभम पटेल, सोमनाथ काले, नीतीश बजाज, हिमांशु राज, डा. शिवशंकर गुर्जर, दीपेश राठौर, मिनीत जैन युवा उद्यमी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के पश्चात चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल , कोषाध्यक्ष मोहनलाल दीवान एवं सह कोषाध्यक्ष राजेश परचानी दीपेश राठौर का स्वागत एवं अभिनंदन जिला तहसील तोमर एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया।
अंत में लोकतंत्र की रक्षा की शपथ भी दिलाई गई
कार्यक्रम का संचालन अजय राठौर ने किया। धीरज शर्मा ने लोकतंत्र की रक्षा की शपथ दिलाई, आभार शुभम पटेल ने माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
तवा बांध से छोड़ा 600 क्यूसेक पानी, 27 अक्टूबर को हरदा पहुंचने की संभावना
तवा बांध से छोड़ा 600 क्यूसेक पानी, 27 अक्टूबर को हरदा पहुंचने की संभावना
WhatsApp होमपेज →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)