*पुलिस लाइन खण्डवा में माननीय मंत्री श्री विजय शाह जी द्वारा किया गया शस्त्र पूजन*
खंडवा//
विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन खण्डवा में माननीय मंत्री श्री विजय शाह जी द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन कर विजयादशमी पर्व मनाया गया। यह आयोजन शौर्य, पराक्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
