होम » India » ऑपरेशन खोज के तहत पंधाना पुलिस की कार्रवाई, मुंबई से 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

ऑपरेशन खोज के तहत पंधाना पुलिस की कार्रवाई, मुंबई से 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार*

*ऑपरेशन खोज के तहत पंधाना पुलिस की कार्रवाई, मुंबई से 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार*
खंडवा/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन खोज के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) खण्डवा श्री आदित्य सिंघारिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खण्डवा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक राजकुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर स्थाई वारंटियों की तलाश में मुंबई रवाना की गई।
प्रकरण का विवरण
थाना पंधाना के अपराध क्रमांक 382/17, धारा 399, 402 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा माननीय न्यायालय खण्डवा के प्रकरण क्रमांक एसटी 135/17 में आरोपी सजन उर्फ सजन्या पिता कमरु, जाति भील, निवासी ग्राम परेठा, थाना टांडा, जिला धार एवं धनसिंह पिता रतनसिंह भिलाला, निवासी ग्राम परेठा, थाना टांडा, जिला धार के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे।
*ऑपरेशन खोज के तहत कार्रवाई*
स्थाई वारंटियों की पतारसी के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दोनों वारंटी मुंबई के आलीबाग स्थित जेल में बंद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा जेल के बाहर निगरानी एवं घेराबंदी की गई। जेल से बाहर निकलते ही दोनों स्थाई वारंटियों सजन उर्फ सजन्या एवं धनसिंह को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर खण्डवा लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक राजकुमार राठौर, प्रधान आरक्षक 743 विनायक, प्रधान आरक्षक 55 रफीक खान एवं आरक्षक 839 भागवत लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने किया थाना खालवा अंतर्गत ग्राम खार में नवदुर्गा विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कंवर ने किया थाना खालवा अंतर्गत ग्राम खार में नवदुर्गा विसर्जन स्थल एवं रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण*
अगली खबर (Next) »
दिनांक 20.10.2026 को विजय दशमी पर्व के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जावेगा। रावण दहन के दौरान मुख्य मार्गों पर भारी भीड एवं यातायात को नियंत्रित करने हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है,
दिनांक 20.10.2026 को विजय दशमी पर्व के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जावेगा। रावण दहन के दौरान मुख्य मार्गों पर भारी भीड एवं यातायात को नियंत्रित करने हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)