होम » India » *पितरों के तर्पण के लिए सिंधी समाजजनों द्वारा किये गए दीपदान।*

*पितरों के तर्पण के लिए सिंधी समाजजनों द्वारा किये गए दीपदान।*

*पितरों के तर्पण के लिए सिंधी समाजजनों द्वारा किये गए दीपदान।*

खंडवा। जल और ज्योति के उपासक समस्त सिंधी समाज द्वारा सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर संध्या के समय समस्त कुटुंब की खुशाहाली एवं पितरों के आशीर्वाद के लिए श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली के सहयोग से श्री झूलेलाल मंदिर के सामने बनाए गए पवित्र अस्थाई कुंड में श्रद्धा पूर्वक पितरों के तर्पण हेतु सभी परिवारों व्दारा उपस्थित होकर दीप दान किया गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं श्री झुलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान ने बताया कि पितरों के तर्पण के लिए सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को संध्या के समय समस्त सिंधी समाजजनों द्वारा घर की देहरी पर दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाकर समस्त कुटुंब के साथ पितरों का आशीर्वाद लिया गया, तत्पश्चात सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर के प्रांगण में मौक्षदायनी पवित्र गंगा जी एवं नर्मदा जी के जल से बनाए गए अस्थाई पवित्र कुंड में माता बहनों एवं परिवार के बड़े सदस्यों द्वारा दीपों का दान किया गया। वही कुंड में इन दीपों का श्री झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा समस्त सिंधी समाज की उन्नति की कामना के साथ शहर स्थित पवित्र सरोवर में अख्खा, आरती एवं पल्लव पश्चात विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, मोहन दीवान, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोहर सबनानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, जेठानंद हरचंदानी, पंडित श्याम शर्मा, निर्मल मंगवानी, राम वासवानी, पप्पू आसवानी, गोवर्धनदास नेभनानी, ईश्वर जेठवानी, श्रीचंद चंदानी, प्रदीप कोटवानी, मनोहर संतवानी, राम छूट्टानी, किशोर लालवानी, किशोर मोटवानी, रितेश मंगवानी आदि सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री आदित्य सिंघारिया द्वारा थाना पंधाना का आकस्मिक निरीक्षण कर नवदुर्गा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री आदित्य सिंघारिया द्वारा थाना पंधाना का आकस्मिक निरीक्षण कर नवदुर्गा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई*
अगली खबर (Next) »
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने नवदुर्गा पंडालों के लिए जारी किया QR कोड आधारित सहायता फॉर्म
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने नवदुर्गा पंडालों के लिए जारी किया QR कोड आधारित सहायता फॉर्म
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)